मृतक की पत्नी के बयान पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
मृतक की पत्नी के बयान पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज

मंगलवार की सुबह 45 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिलने के मामले में मृतक की पत्नी के बयान सदर थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

विज्ञापन

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य किये एकत्रित

किशनगंज. शहर के फरिंगगोला स्थित नए फ्लाईओवर पर मंगलवार की सुबह 45 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिलने के मामले में मृतक की पत्नी के बयान सदर थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. सदर थाने में अज्ञात के विरुद्ध बांका जिले के कटोरिया निवासी सिकंदर यादव की पत्नी के बयान पर दर्ज करवाया गया है. प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद पुलिस कांड के अनुसंधान में जुट गई है. मृतक सिलीगुड़ी में कुक का कार्य करता था. मामले की जांच के लिए पुलिस की एक टीम बंगाल के सिलीगुड़ी गई है. मृतक की पत्नी ने प्राथमिकी में बताया है की उनके पति एक माह पूर्व सिलीगुड़ी में अपने एक दोस्त की जगह कार्य करने गए थे. पति से 28 अप्रैल की रात को फोन पर बात हुई थी. पति ने बताया था कि वह सिलीगुड़ी से बस चले है. मृतक सिकंदर यादव की पत्नी रेखा देवी ने अपनी पति की हत्या को आशंका जताई है. सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि इस गुत्थी को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा. यहां बता दें की शहर के फरिंगगोला स्थित नए फ्लाईओवर पर मंगलवार की सुबह 39 वर्षीय व्यक्ति सिकंदर यादव का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला था. मृतक की पहचान बांका जिले के कटोरिया के सिकंदर यादव के रूप में की गई थी. वह सिलीगुड़ी में कुक का काम करता था. सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची थी और शव को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया था. घटना की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी घटना स्थल पर बुलाया गया है. फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा कर वायस रवाना हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन