सेना की कार्रवाई से पौआखाली में जश्न का माहौल

Updated:
विज्ञापन
सेना की कार्रवाई से पौआखाली में जश्न का माहौल

दस मिनट के लिए किया गया ब्लैक आउट

विज्ञापन

पौआखाली. भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत बुधवार की रात पाकिस्तान में घुसकर एयर स्ट्राइक कर नौ आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूत कर दिया. इससे देशभर में जश्न का माहौल है. नगर पंचायत पौआखाली में भी सैन्य कार्रवाई की जमकर प्रशंसा हो रही है. इस दौरान ब्लैक आउट के तहत शाम को दस मिनट के लिए घरों की लाइटें बंद रखी गयी. वहीं नागरिकों में इस सैन्य कार्रवाई ने एक तरह से जोश भर दिया है. इस सैन्य कार्रवाई पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अहमद हुसैन उर्फ लल्लू, उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि अबुनसर आलम, मुखिया इकरामुल हक, पैक्स अध्यक्ष तौहीद आलम, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अजय सिन्हा, नगर जदयू अध्यक्ष हबेवुररहमान, वार्ड पार्षद दिलीप दास, असलम आजाद, मनोज राय, पूर्व पंसस प्रदीप सिन्हा, शिवचंद्र शर्मा, सुधीर यादव, मनोज साह, राहिल अख्तर, मुजीब खान, सोनू शाह आदि ने कहा है कि सेना की इस बड़ी कार्रवाई से हमारे दिलों को एक सुकून मिला है. यह कार्रवाई उन सभी शहीदों के परिजनों के लिए भी सच्ची श्रद्धांजलि है जिन्होंने अपनों को खोया है. इनलोगों ने कहा कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की जरूरत है ताकि दुबारा इस तरह की कायराना हरकत करने के लिए उन्हें सौ बार सोचना पड़े.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन