सिंघाड़ी मौजा के किसानों को नहीं मिला मुआवजा

सिंघाड़ी मौजा के किसानों को नहीं मिला मुआवजा
किशनगंज. सिंघाड़ी मौजा के किसानों की जमीन का किशनगंज बहादुरगंज फोरलेन कार्य निर्माण के लिए लेकर अधिग्रहण किया गया. ग्रामीणों की जमीन का अबतक भूमि स्वाभित्व प्रमाण पत्र विभाग के द्वारा नहीं बनाया गया. मुआवजा भी नहीं मिला. गुरुवार को सिंघाड़ी मौजा में मौजूद किसानों ने बताया कि दो साल पहले हम लोगों से किशनगंज बहादुरगंज के लिए बनने वाली फोर लाइन सड़क निर्माण कार्य जमीनों का भू-अर्जन किया गया. अबतक कोई मुआवजा हम लोगों को नहीं दिया गया है, जिससे हम लोग परेशान हैं. मामले को लेकर किशनगंज जिला पदाधिकारी को 16 जून 2025 को आवेदन भी दिया था. स्थिति जस की तस बनी हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










