जाति प्रमाण पत्र के साथ दिये जा रहे जाली दस्तावेज

Updated:
विज्ञापन
जाति प्रमाण पत्र के साथ दिये जा रहे जाली दस्तावेज

अंचल कार्यालय से जाति प्रमाण-पत्र के आवेदकों के लिए पोठिया अंचल अधिकारी मोहित राज ने एक महत्त्वपूर्ण सूचना जारी की है

विज्ञापन

पहाड़कट्टा. अंचल कार्यालय से जाति प्रमाण-पत्र के आवेदकों के लिए पोठिया अंचल अधिकारी मोहित राज ने एक महत्त्वपूर्ण सूचना जारी की है. प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अंचल अधिकारी मोहित राज ने बताया कि विगत कुछ दिनों से जाति प्रमाण-पत्र के लिए प्राप्त आवेदनों में संलग्न दस्तावेजों की जांच के क्रम में ऐसे मामले प्रकाश में आये हैं जिसमें पाया गया है कि आवेदकों द्वारा साइबर कैफे के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करते समय किसी दूसरे व्यक्ति की जाति को फर्जी तरीके से एडिट करके अपने पिता, भाई, बहन, चाचा या दादा आदि का नाम पूर्व से निर्गत किसी दूसरे व्यक्ति के जाति प्रमाण-पत्र पर चढ़ाकर साक्ष्य के रूप में संलग्न किया जा रहा है. जो पूरी तरह से अवैध एवं फर्जी तथा गैर कानूनी है. उन्होंने कहा कि यदि आगे ऐसे मामले जांचोपरांत पाये जाते हैं तो सभी फर्जी मामलों में संबंधित आवेदक एवं साइबर कैफे पर प्राथमिकि दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी. सीओ मोहित राज ने आमजनों को सूचित करते हुए कहा कि जाति प्रमाण-पत्र के ऑनलाइन आवेदन करते समय उचित सावधानी बरतें एवं विभागीय निर्देशानुसार राजस्व अभिलेख संबधित कागजातों को निश्चित रूप से संलग्न करें. उन्होंने कहा कि जाति प्रमाण-पत्र पूरे जीवन काल तक मान्य होती है. इसे बार-बार बनाने की आवश्यकता नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन