जातीय जनगणना कराने के निर्णय पर रालोजद ने जताया आभार

जातीय जनगणना कराने के निर्णय पर रालोजद ने जताया आभार
किशनगंज. राजनीतिक मंथन शिविर में प्रस्तावित मांगो में जातिगत जनगणना पर लगी मुहर के बाद राष्ट्रीय लोकमोर्चा द्वारा शनिवार की शाम बाल मंदिर स्कूल रोड से आभार यात्रा निकाली गयी. जिसमें राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुख्तार आलम, राजू पासवान, धर्मवीर शहजादा परवेज,आनंद बसाक,राजू, राजू टुडू,राम कुमार, मिलन कुमार,अजीत कुमार, सरफराज आलम आदि शामिल हुए. आभार यात्रा बाल मंदिर स्कूल रोड से निकलकर केलटेक्स चौक पहुंची. कार्यक्रम में पार्टी के जिलाध्यक्ष ने बताया कि राजनीतिक मंथन शिविर में प्रस्तावित मांगो में जातिगत जनगणना में लगी मुहर के बाद राष्ट्रीय लोकमोर्चा द्वारा एक आभार यात्रा निकाली गई है जिसका उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देना भी थी. उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना एक अच्छी पहल है. उन्होंने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए जिला की सभी सीटों पर चुनाव जीतेगी और इंडिया गठबंधन का सूपड़ा साफ हो जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










