शिक्षा और रोजगार हैं जन सुराज के चुनावी मुद्दे

Updated:
विज्ञापन
शिक्षा और रोजगार हैं जन सुराज के चुनावी मुद्दे

शिक्षा और रोजगार हैं जन सुराज के चुनावी मुद्दे

विज्ञापन

किशनगंज. जन सुराज जाति व धर्म से उपर उठकर शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर बात करती है. युवाओं को भी इसी संकल्प से जोड़ना है. संकल्प एक ऐसे राजनीति की होगी जो शिक्षा और रोजगार से जुड़ी हो. इसी सिलसिले में वे किशनगंज आए है. ये बातें बुधवार को जन सुराज पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर शांतनु सिंह ने लहरा चौक स्थित पार्टी कार्यालय में कही. उन्होंने कहा कि बिहार ने 243 सीटों पर पार्टी अपने मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ेगी. चुनावी मुद्दे में बिहार का विकास, महिलाओं, बुजुर्गों का सम्मान आदि है. युवाओं को रोजगार से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है. कहा कि हमारे नेता प्रशांत किशोर शराब माफिया को पहुंचने वाले फायदे का विरोध कर रहे हैं. जिलाध्यक्ष मुसब्बिर आलम ने कहा कि इस बार जिले की जनता विकास के लिए मतदान करेगी. कोर कमिटी के सदस्य सह जिला प्रभारी डॉक्टर विजय कुमार ने कहा कि जन सुराज पार्टी ने विकास को प्राथमिकता दिया है. जिला मुख्य प्रवक्ता नेहाल अख्तर ने कहा कि हमारे नेता प्रशांत किशोर बिहार के विकास के मुद्दे को आगे ला रहे हैं. मौके पर शाइस्ता शबाना, इकरामुल हक, तौकीर आलम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन