नीलाम पत्र वाद की समीक्षा बैठक में डीएम ने वारंट के क्रियान्वयन का दिया निर्देश, 60 देनदार गिरफ्तार

Updated at : 12 Feb 2025 8:17 PM (IST)
विज्ञापन
नीलाम पत्र वाद की समीक्षा बैठक में डीएम ने वारंट के क्रियान्वयन का  दिया निर्देश, 60 देनदार गिरफ्तार

डीएम विशाल राज की अध्यक्षता में नीलाम-पत्र वाद की समीक्षा की गयी.

विज्ञापन

किशनगंज. डीएम विशाल राज की अध्यक्षता में नीलाम-पत्र वाद की समीक्षा की गयी. जिलाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम विभिन्न थानों में लंबित गिरफ्तारी वारंट के क्रियान्वयन की समीक्षा की गयी. संबंधित पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि सभी वारंट का एक पक्ष के अंदर क्रियान्वयन करा लिया जाएगा. विदित हो कि नीलाम-पत्र वाद के अंतर्गत विभिन्न बैंकों के बकाये ऋण तथा सरकारी कार्यालयों की राशि के बकायेदारों को बकाये राशि को जमा करने के लिए जिले के सभी 27 नीलाम-पत्र पदाधिकारी द्वारा नोटिस निर्गत किया जा चुका है. उन्हें अंतिम अवसर देने के बाद भी कई बकायेदारों द्वारा ऋण की राशि संबंधित बैंकों में जमा नही नहीं की गयी है, जिसके कारण उनके विरुद्ध बॉडी वारंट जारी किया गया है. जिलाधिकारी ने सभी बैंकों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि वे नियमित रूप से संबंधित नीलाम पत्र पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर रजिस्टर 9 एवं 10 का नियमित रूप से मिलान करेंगे. बैठक में अनुपस्थित बैंकों में प्रतिनिधि के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई हेतु सक्षम प्राधिकारी को संसूचित करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने बताया कि इसकी नियमित समीक्षा की जाएगी. बकायेदारों की गिरफ्तारी एवं उनकी संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई करने के लिए सभी नीलाम-पत्र पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने का निदेश दिया गया. बैठक में पुलिस अधीक्षक सागर कुमार, अपर समाहर्ता अमरेंद्र कुमार पंकज, ज़िला भू-अर्जन पदाधिकारी संदीप कुमार, समाहर्ता के ओएसडी कुंदन कुमार सिंह सहित सभी नीलाम पत्र पदाधिकारी, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि एवं सभी थानों के पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन