ePaper

जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक,डीएम ने कार्यों की समीक्षा, दिये आवश्यक निर्देश

Updated at : 26 Apr 2025 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक,डीएम ने कार्यों की समीक्षा, दिये आवश्यक निर्देश

जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन जिला पदाधिकारी किशनगंज की अध्यक्षता में किया गया. इस बैठक में जिला पदाधिकारी के द्वारा कृषि विभाग, आत्मा, उद्यान विभाग, गव्य विभाग, पशुपालन विभाग, विद्युत विभाग, सहकारिता विभाग, मत्स्य विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की गयी.

विज्ञापन

किशनगंज. समाहरणालय किशनगंज के सभागार में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन जिला पदाधिकारी किशनगंज की अध्यक्षता में किया गया. इस बैठक में जिला पदाधिकारी के द्वारा कृषि विभाग, आत्मा, उद्यान विभाग, गव्य विभाग, पशुपालन विभाग, विद्युत विभाग, सहकारिता विभाग, मत्स्य विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की गयी. जिला पदाधिकारी द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि उर्वरक की बिक्री पर सतत् निगरानी रखी जाय. नियमित रूप से उर्वरक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जाय. किसी भी तरह की अनियमितता पायी जाने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाय. जिला पदाधिकारी के द्वारा फार्मर रजिस्ट्री कार्य की समीक्षा की गयी. जिसके अन्तर्गत भारत सरकार के एग्रीस्टैक परियोजना के अन्तर्गत किसानों के फार्मर आईडी बनाने हेतु बिहार भूमि के डाटावेस को समेकित कर प्रत्येक राजस्व ग्राम के प्रत्येक सामान नाम एवं पिता के नाम वाले ऑन लाईन बकेट तैयार किया जाना है. इसका उपयोग कर जिला अन्तर्गत कुल 107 राजस्व ग्राम में कैम्प का आयोजन कर फार्मर रजिस्ट्री का कार्य किया जा रहा हैं. इस कार्य को सहायक/ऑपरेटर मॉड में कृषि समन्वयक एवं राजस्व कर्मचारी के द्वारा किया जा रहा है. उक्त कार्य में किसानों के पंजीकरण हेतु कृषि विभाग के कर्मी एवं उनके भूमि संबंधित बकेट का दावा करने में राजस्व एवं भूमि सुधार के कर्मी सहायक मॉड में कार्य कर रहे है. जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी किशनगंज को इसकी नियमित रूप से समीक्षा करने एवं फार्मर रजिस्ट्री कार्य में प्रगति लाने का निदेश दिया गया. जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा निदेश दिया गया है सभी अंचलाधिकारी कैम्प में राजस्व कर्मचारी की उपस्थिति सुनिश्चित करेगें. साथ ही भूमि दावा से संबंधित प्राप्त शिकायतों का निवारण संबंधित अंचलाधिकारी अविलंब करेगें. उक्त बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, किशनगंज/अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, किशनगंज / सहायक निदेशक रसायन किशनगंज / सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण / सहायक निदेशक (शष्य) प्रक्षेत्र किशनगंज/जिला मत्स्य पदाधिकारी, किशनगंज / प्रभारी जिला गव्य विकास पदाधिकारी, किशनगंज/कार्यापालक अभियंता विद्युत प्रमंडल/कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई / जिला पशुपालन पदाधिकारी एवं अन्य विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन