पुस्तकालय में आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराये जाने की मांग

Updated:
विज्ञापन
पुस्तकालय में आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराये जाने की मांग

नगर पंचायत के वार्ड संख्या 5 अंतर्गत आश्रमपाड़ा स्थित पुस्तकालय भवन में आवश्यक संसाधनों को उपलब्ध कराने की मांग जिला भाजपा प्रवक्ता कौशल किशोर यादव ने बिहार विधान पार्षद सदस्य डॉ एनके यादव से की है

विज्ञापन

ठाकुरगंज. नगर पंचायत के वार्ड संख्या 5 अंतर्गत आश्रमपाड़ा स्थित पुस्तकालय भवन में आवश्यक संसाधनों को उपलब्ध कराने की मांग जिला भाजपा प्रवक्ता कौशल किशोर यादव ने बिहार विधान पार्षद सदस्य डॉ एनके यादव से की है. भाजपा नेता कौशल किशोर यादव ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व विधान पार्षद कोष से राशि की स्वीकृति मिलने के बाद ठाकुरगंज के आश्रमपाड़ा में पुस्तकालय भवन का निर्माण कराया गया था. परंतु अबतक इस पुस्तकालय के विधिवत संचालन के लिए कोई ठोस कदम प्रशासनिक स्तर से नही उठाये जा रहे है और न ही आवश्यक सामग्री जैसे पुस्तकें, फर्नीचर, विद्युत व्यवस्था आदि उपलब्ध कराई गई है. वर्तमान में यह भवन निष्क्रिय अवस्था में है तथा रख-रखाव के अभाव में इसके जर्जर होने की आशंका बढ़ती जा रही है. उन्होंने कहा कि बीते माह जनवरी में पुस्तकालय को चालू कराने को लेकर नगर पंचायत कार्यालय में तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी सह प्रशिक्षु आईएएस प्रद्युम्न सिंह के समक्ष मुद्दा उठाया था. उन्होंने इस मद्दे को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के आश्वासन भी दिए थे. लेकिन उनके स्थानांतरण के बाद आमजन की मांग पुनः उपेक्षा का शिकार हो गया है. उन्होंने बताया की यह पुस्कालय क्षेत्र के विद्यार्थियों, युवाओं एवं आमजनों के लिए अध्ययन, जागरूकता तथा आत्मविश्वास का एक सशक्त माध्यम बन सकता है. भाजपा नेता कौशल किशोर यादव ने जिला प्रशासन के सहयोग से पुस्कालय में आवश्यक संसाधनों की शीघ्र व्यवस्था कर जनहित में आरंभ करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन