सुहिया घाट पर पुल निर्माण की मांग

सुहिया घाट पर पुल निर्माण की मांग
किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत चिलहनियां पंचायत स्थित सुहिया घाट पर पुल नहीं होने के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. रोजमर्रा की जरूरतों और आपातकालीन स्थितियों में भी लोगों को जान जोखिम में डालकर रेतुआ नदी पार करनी पड़ती है. ग्रामीण ने बताया कि बारिश के मौसम में स्थिति और भी भयावह हो जाती है. पानी का बहाव तेज होने से नदी पार करना बेहद खतरनाक हो जाता है, लेकिन विकल्प नहीं होने के कारण उन्हें मजबूरन यही रास्ता अपनाना पड़ता है. कई बार जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला. ग्रामीणों उन्होंने कहा कि चिलहनियां पंचायत दो भागों में बंटा हुआ है और नदी से पश्चिम पार प्रोजेक्ट हाई स्कूल सहित कई विद्यालय और पंचायत सरकार भवन भी हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. गांव के लोगों ने कहा कि हर चुनाव में पुल बनाने का वादा होता है, लेकिन चुनाव जीतने के बाद कोई मुड़कर नहीं देखता. ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पुल निर्माण की मांग की है ताकि उन्हें सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन हो सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










