कीमती जमीन हथियाने का भू-माफिया कर रहे प्रयास

सीमावर्ती किशनगंज जिले में बड़े पैमाने पर भू माफिया सक्रिय हैं
किशनगंज सीमावर्ती किशनगंज जिले में बड़े पैमाने पर भू माफिया सक्रिय हैं. जो भोले भाले लोगों को अपना शिकार बना रहा है. भू माफिया जबरन जमीन पर विवाद पैदा कर जमीन मालिकों को जमीन बेचने पर मजबूर कर देते है. ताजा मामला किशनगंज जिले के सिमल बाड़ी मौजा का है जहां किशनगंज बहादुरगंज सड़क निर्माण शुरू होने के बाद भू माफियाओं की कुदृष्टि ऐसे जमीनों पर पड़ गई है जिधर से फोर लेन सड़क गुजरेगी. जो जमीन कौड़ी के दाम बिकती थी अब सड़क बनने से सोना उगलने लगी है और जमीन के दाम आसमान उगलने लगे है. जमीन मालिकों का कहना है कि उन्होंने 30 से 40 साल पहले जमीन खरीदा था लेकिन अब कुछ लोग आ कर विवाद पैदा कर रहे है कि ये जमीन उनकी है. पहला मामला शहर के लहरा फुलवारी निवासी रुहुल अमीन ने बताया कि सिमल बाड़ी मौजा में लगभग 27 डिसमिल जमीन 1989 में उन्होंने खरीदा था लेकिन अब कई भू माफिया उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं. यही नहीं इन लोगों के द्वारा मारपीट भी की गई. रूहुल अमीन ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने थाना में आवेदन दिया है और पुलिस अधीक्षक से वो आग्रह करते है कि ऐसे लोगों पर सख्त कारवाई की जाए. दूसरा मामला हरवानी देवी का है. हरवानी देवी ने भी कहा कि वो चालीस साल से जमीन पर खेती कर रही है लेकिन अब दलाल उन्हें परेशान कर रहे है. उन्होंने बताया कि कुछ लोग आकर विवाद पैदा कर रहे है. देखने वाली बात होगी कि प्रशासन ऐसे भू माफियाओं पर क्या कारवाई करती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




