मक्के की खेत में मिली लाश, एक युवक को पुलिस हिरासत में ले कर रही पूछताछ
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 May 2024 7:46 PM
किशनगंज सदर थाना की पुलिस ने छैतन टोला में 7 अप्रैल को रमजान नदी के किनारे मक्का के खेत के पास युवक की लाश मिलने के मामले में एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.
किशनगंज.सदर थाना पुलिस ने छैतन टोला में 7 अप्रैल को रमजान नदी के किनारे मक्का के खेत के पास युवक की लाश मिलने के मामले में एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. हालांकि पुलिस इस कार्रवाई को गोपनीय रख रही है. पूछताछ में क्या बातें खुल कर सामने आयी है इसे भी फिलहाल गुप्त रखा गया है।संभवतः एक-दो दिनों में घटना का खुलासा हो सकता है. मालूम हो कि सात अप्रैल को छैतन टोला में एक गड्ढ़े में लापता युवक तनवीर आलम उर्फ छोटू का शव मिला था. मामले में मृतक की पत्नी के बयान पर सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी गई थी. उस समय परिजनों ने भी हत्या की आशंका जतायी थी. मामला दर्ज किए जाने के बाद से ही पुलिस घटना के उदभेदन को लेकर अनुसंधान में जुटी हुई थी. तब से पुलिस लगातार हर पहलू पर घटना की पड़ताल कर रही है. इसी क्रम में पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. वही अनुसंधान के दौरान पुलिस मृतक युवक तनवीर के सम्पर्क के लोगों के बारे में भी पड़ताल कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










