माहेश्वरी महिला मंडल की महिलाओं ने आयोजित की डांडिया, महाआरती रही आकर्षण का केंद्र
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Oct 2024 8:00 PM
शहर के तेरापंथ भवन में माहेश्वरी महिला मंडल के द्वारा नवरात्र के पावन मौके पर डांडिया महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
महिलाएं पारंपरिक परिधानों में थिरकीं और राजस्थानी गीतों पर डांडिया खेला किशनगंज.शहर के तेरापंथ भवन में माहेश्वरी महिला मंडल के द्वारा नवरात्र के पावन मौके पर डांडिया महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया. कार्यक्रम को लेकर कई दिनों से महिला मंडल के द्वारा तैयारी की जा रही थी. महिलाओं में डांडिया महोत्सव को लेकर जबरदस्त उत्साह का माहौल देखने को मिला. डीजे की धुन पर डांडिया महोत्सव में शामिल महिलाए और युवतियां जम कर थिरकी . सजी संवरी महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में कार्यक्रम में शामिल हुई और सभी ने डांडिया खेला. इस मौके पर रैंप वॉक का भी आयोजन किया गया था. जहा महिलाओ ने अपना जलवा बिखेरा जिसमें सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया. महिला मंडल की अध्यक्ष आंचल झावर और सचिव स्नेहा रवि चितलंगिया ने बताया कि हम सब डांडिया महोत्सव के आयोजन से काफ़ी उत्साहित है और आगे भी हर साल डांडिया महोत्सव का आयोजन महिला मंडल के द्वारा किया जाएगा. इस मौके पर खाने पीने की व्यवस्था भी की गई थी जहां महिलाए व्यंजनों का लुत्फ उठाते दिखी. मौके पर कोषाध्यक्ष स्नेहा पीयूष चितलागिया, उत्तरा चितलागिया, स्वाति मंत्री, स्वाति प्रियदर्शन मंत्री, नितीशा, सीमा, मधु, कृष्णा, शारदा महेश्वरी, सुचिता, रेखा, ललिता, प्रीति लाहोटी, रूबी, पूनम, कविता, अलीशा सहित सैकड़ों महिलाएं और युवतियां मौजूद थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










