जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व वितरण सामान्य
Published by : AWADHESH KUMAR Updated At : 05 Jun 2026 5:43 PM
जिले में एलपीजी की वजह से जिले में परेशान हो रहे है. जिले में गैस पर्याप्त मात्रा में है, लोगों को अफवाह पर ध्यान नहीं देना है. डीएम ने भी इसे लेकर लोगों से अपील की है.
जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर का स्टॉक 7516 से अधिक है. गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी की व्यवस्था सुचारू रूप से चालू हो गई है, जिससे लाभुकों को एजेंसी जाने की आवश्यकता नहीं है और वे अपने घर से ही आसानी से बुकिंग कर सकते हैं उन्हें होम डिलीवरी के माध्यम से पूर्व की भांति दो से तीन दिनों में सिलेंडर उपलब्ध करा दिया जाएगा.
किशनगंज के प्रतिनिधि के अनुसार
जिला पदाधिकारी विशाल राज ने बताया कि किशनगंज जिला अंतर्गत एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है तथा जिले में आपूर्ति की स्थिति पूर्णतः सामान्य है. जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर का स्टॉक 7516 से अधिक है. गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी की व्यवस्था सुचारू रूप से चालू हो गई है, जिससे लाभुकों को एजेंसी जाने की आवश्यकता नहीं है और वे अपने घर से ही आसानी से बुकिंग कर सकते हैं उन्हें होम डिलीवरी के माध्यम से पूर्व की भांति दो से तीन दिनों में सिलेंडर उपलब्ध करा दिया जाएगा.
शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए 25 दिनों के उपरांत तथा ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए 45 दिनों के उपरांत पुनः बुकिंग की समय-सीमा निर्धारित की गई है. उन्होंने बताया कि कालाबाजारी एवं जमाखोरी रोकने हेतु धावा दल द्वारा नियमित रूप छापामारी भी की जा रही है.जिले में विभिन्न स्थानों पर सघन छापेमारी अभियान चलाते हुए कुल चाल छापेमारी की गई है. ऐसी किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी. आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु जिला प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो प्रतिदिन दो पालियों में प्रातः 7 बजे से रात्रि नौ बजे तक संचालित हो रहा है.
जिले का कंट्रोल रूम दूरभाष संख्या 06456-225152 है. एलपीजी गैस से संबंधित आज एक शिकायतें प्राप्त हुई हैं. ज़िला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










