सेना के सम्मान में कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा

Updated:
विज्ञापन
सेना के सम्मान में कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा

शहर के महावीर मार्ग स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी आश्रम से शहर के मुख्य चौक गांधी चौक तक कांग्रेस कार्यकर्तओं ने तिरंगा यात्रा निकाली

विज्ञापन

किशनगंज. शहर के महावीर मार्ग स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी आश्रम से शहर के मुख्य चौक गांधी चौक तक कांग्रेस कार्यकर्तओं ने तिरंगा यात्रा निकाली. कांग्रेस जिलाध्यक्ष इमाम अली चिंटू के नेतृत्व में पदयात्रा निकली गयी. कांग्रेस जिलाध्यक्ष इमाम अली चिंटू ने बताया कि देश में हो रहे हिंदुस्तान पाकिस्तान की लड़ाई में देश की सेना ने जिस तरह पाकिस्तान को मुंह तो जवाब दिया है, पूरे हिंदुस्तान में कांग्रेस पार्टी द्वारा भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए पूरे देश में तिरंगा पदयात्रा नकाल रही है. इसी क्रम में आज किशनगंज जिला कांग्रेस कमेटी किशनगंज द्वारा तिरंगा पदयात्रा निकालकर देश की सेना को मुबारकबाद दी गई. उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है. आतंकी देश पाकिस्तान का सख्त इलाज जरूरी है. इस अवसर पर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव असगर अली पीटर, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार साहा, नगर अध्यक्ष सजल कुमार साहा, कार्यकारी जिला अध्यक्ष शाहबुल अख्तर, तौसीफ अंजर, शंभू यादव, अबसारूल हुसैन, शमशिर अहमद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन