एक दूसरे को गले लगाकर दी बकरीद की बधाई

Updated:
विज्ञापन
एक दूसरे को गले लगाकर दी बकरीद की बधाई

एक दूसरे को गले लगाकर दी बकरीद की बधाई

विज्ञापन

ठाकुरगंज. ठाकुरगंज में ईद-उल-अजहा का त्योहार शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इलाके में शांति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से पर्व को मनाया. बरसात के कारण कई जगहों पर मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई. त्योहार को लेकर मुस्लिम बहुल इलाकों में सुबह से ही चहल-पहल का माहौल था. विभिन्न ईदगाहो मे नमाज अदा करने के उपरांत मुसलमान भाई आपस में एक दूसरे से गले मिलकर एक दूसरे को बधाइयां भी दी. उसके बाद लोगों ने अपने-अपने घरों में जाकर हलाल जानवरों की कुर्बानियां भी दी. पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस बल सक्रिय दिखा. वहीो विभिन्न संवेदनशील ईदगाहों पर पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी. बकरीद को लेकर सुरक्षा की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त थी. प्रखंड मुख्यालय सहित चिन्हित किए गए तमाम स्थानों पर सुरक्षा बल तैनात थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन