सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं पर्व, असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की नजर

Author Md. tazim
Updated:
विज्ञापन
सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं पर्व, असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की नजर

होली पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर मंगलवार को कोचाधामन थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आहूत हुई.

विज्ञापन

कोचाधामन. होली पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर मंगलवार को कोचाधामन थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आहूत हुई. सीओ प्रभाष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में होली का पर्व आपसी स्नेह और सौहार्द पूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी. इस अवसर पर थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह ने क्षेत्रवासियों से होली पर्व आपसी प्रेम और भाईचारगी के साथ मनाने का आह्वान किया. होली के रंग में भंग पैदा करने वाले असामाजिक तत्वों व हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी.साथ ही सोशल मीडिया पर कोई भी किसी तरह का अफवाह नहीं फैलाएं और अफवाहों पर ध्यान नहीं देंगे. इस अवसर पर सीओ प्रभाष कुमार ने कहा कि क्षेत्र में होली पर्व अमन व आपसी भाईचारे के साथ मनाई जाए, इसके लिए शासन प्रशासन कटिबद्ध है. इसके लिए उन्होंने जनप्रतिनिधि एवं समाज के बुद्धिजीवी वर्ग से अपेक्षित सहयोग का आग्रह किया है. बैठक में प्रमुख प्रतिनिधि जवादुल हक मुखिया अबू सलमान, शाहबाज आलम,दिलीप मंडल, नसीम अख्तर अंसारी, मो आजाद, सफीर आलम,सरफराज राही, हरिलाल मंडल, पंचायत समिति सदस्य रफीक आलम,साद आलम, मुबारक हुसैन, मोय्यसर आलम,बदरे कमाल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
मो. ताजिम

लेखक के बारे में

By मो. ताजिम

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन