ट्रक में लोड सामग्री चोरी व मिलावट का मामला दर्ज
Published by :AWADHESH KUMAR
Published at :10 Mar 2026 8:32 PM (IST)
विज्ञापन

ट्रक में लोड सामग्री चोरी व मिलावट का मामला दर्ज
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट संचालक ने चालक व मालिक पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप
किशनगंज. ट्रांसपोर्ट के जरिए परिवहन के दौरान ट्रक में लोड सामग्री चोरी करने और उसमें मिलावट करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में सोमवार को सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पटना स्थित एक ट्रांसपोर्ट के संचालक ने एक ट्रक के चालक और मालिक के विरुद्ध धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. शिकायत में बताया गया है कि करीब पांच माह पूर्व एक ट्रक में सामग्री लोड कर उसे ट्रांसपोर्ट के माध्यम से एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाया जाना था. आरोप है कि परिवहन के दौरान ट्रक चालक व एक अन्य व्यक्ति ने उक्त सामग्री में मिलावट कर दी और कुछ सामग्री चोरी कर ली. मामले को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










