ठाकुरगंज में दल्लेगांव महादलित बस्ती में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनायी संत रविदास जयंती

Updated at : 12 Feb 2025 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
ठाकुरगंज में दल्लेगांव महादलित बस्ती में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनायी संत रविदास जयंती

ठाकुरगंज भाजपा द्वारा कई जगहों पर संत रविदास की जयंती मनायी गयी.

विज्ञापन

ठाकुरगंज. ठाकुरगंज भाजपा द्वारा कई जगहों पर संत रविदास की जयंती मनायी गयी. नगर भाजपा द्वारा गोथरा दलित बस्ती में संत शिरोमणि रवि दास जी की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अतुल सिंह ने की. उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने संत रविदास के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. वहां मौजूद वक्ताओं में नगर अध्यक्ष अतुल सिंह, कार्यक्रम प्रभारी अरुण सिंह, भाजपा नेता अमित सिन्हा,अमरजीत पासी, मनोज पासवान ने कहा कि संत रविदास का इतिहास भक्ति आंदोलन से जुड़ा है. वे एक कवि, समाज सुधारक और आध्यात्मिक व्यक्ति थे. उन्होंने जातिवाद और लिंगवाद का भेदभाव दूर करने की शिक्षा दी. मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल सिंह, कार्यक्रम प्रभारी अरुण सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश जैन, लोजपा नेता किशनबाबू पासवान, भाजपा नेता अमित सिन्हा, लक्ष्मण राम, गौरव गुप्ता, बिप्लोब कर्मकार, अमरजीत पासी, मनोज पासवान, खोखा सरकार, चंदना मजूमदार, बच्चू मंडल, राहुल पासवान, साजन जायसवाल, मनोज चौधरी, राजू पासवान आदि मौजूद थे. वहीं भाजपा ग्रामीण मंडल के द्वारा दल्लेगांव शक्ति केंद्र के धोबीभिट्ठा महादलित बस्ती में संत शिरोमणी रविदास जी की जयंती के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को अंगवस्त्र दे कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम ठाकुरगंज ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मुकेश हेंब्रम के नेतृत्व में मनाया गया. मौके पर ग्रामवासी रामचंद्र राय एंग्लो सरदार रामचंद्र पासवान, कुशेश्वर मंडल, पांच लाल सरदार, जानकी देवी, संपत देवी, करो देवी, राम केवल राय, विजय राम एवं दर्जन और लोग उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन शक्ति केंद्र प्रमुख भारत राय ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन