नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजाइयों ने मनाया जश्न

नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजाइयों ने मनाया जश्न
किशनगंज. भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बनने के बाद किशनगंज में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया. मंगलवार को शहर के धर्मगंज मझिया स्थित भाजपा कार्यालय में दर्जनों की संख्या में जुटे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर और मिठाई खिला कर बधाई दी. वहीं इस मौके पर आतिशबाजी भी की गई. भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारों से पूरा भाजपा कार्यालय गुंजायमान हो उठा. इस अवसर पर बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार लखविंदर सिंह लक्खा ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि बिहार के नेता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. उन्होंने कहा कि आगे बंगाल, असम सहित अन्य राज्यों में चुनाव होने वाला है इसका लाभ पार्टी को मिलेगा. उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता ही सबसे बड़ी ताकत है. संगठन में मेहनत करने वाला हर व्यक्ति आगे बढ़ सकता है. उन्होंने कहा कि उनके युवा नेतृत्व ने पार्टी को बंगाल, पुडुचेरी, तमिलनाडु, असम और केरल में भी सफलता मिलेगी. भाजपा नेता सह पूर्व विधायक सिकन्दर सिंह ने कहा कि नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है उससे हम सभी काफी उत्साहित है. उन्होंने कहा कि भाजपा जैसे पार्टी में ही यह संभव है कि एक कार्यकर्ता अपने मेहनत और पार्टी के समपर्ण के बलबूते इस मुकाम तक पहुच सकता है. इस मौके पर राजेश गुप्ता, अधिवक्ता जय किशन प्रसाद, लखवीर कौर, ज्योति कुमार सोनू, संजय पासवान, राकेश गुप्ता, मनीष सिन्हा, हरि किशोर साहू, दुर्गा देवी, सोनी देवी, षष्ठी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, अरविंद मंडल, पकंज कुमार साहा सहित अन्य लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




