सरस्वती विद्या मंदिर में सैनिक स्कूल भवन के लिए किया गया भूमि पूजन

किशनगंज शहर के मोती बाग स्थित सरस्वती विद्यालय मंदिर में सैनिक स्कूल का निबंधन मिलने पर शुक्रवार से नये भवन निर्माण के लिए शिलान्यास तथा भूमि पूजन कार्यक्रम किया गया.
किशनगंज
शहर के मोती बाग स्थित सरस्वती विद्यालय मंदिर में सैनिक स्कूल का निबंधन मिलने पर शुक्रवार से नये भवन निर्माण के लिए शिलान्यास तथा भूमि पूजन कार्यक्रम किया गया. विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ऑनलाइन पूजा में शामिल हुए तथा प्रबंधन समिति के सदस्य अधिवक्ता शिशिर कुमार दास तथा ह प्राचार्य नागेंद्र सिं के द्वारा भूमि पूजन व शिलान्यास किया.
विदित हो कि अगले सत्र में सैनिक स्कूल के छात्रों का नामांकन किशनगंज में किया जाएगा जिसके लिए तय मानक के अनुरूप कई भवनों के निर्माण के साथ-साथ खेल ग्राउंड, एनसीसी, कंप्यूटर शिक्षा आदि की तैयारी की जा रही है.
इस कार्यक्रम में अभिनंदन समिति के सदस्य सह भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप, वार्ड पार्षद मालती देवी, पार्षद प्रतिनिधि अरविंद मंडल, मनीष सिंहा, अनिल केजरीवाल एवं सभी शिक्षक मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










