25 हजार रुपए छीनने का आरोप, मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन
25 हजार रुपए छीनने का आरोप, मामला दर्ज

शाम को वह अपनी पत्नी के साथ बाइक से अपने मोतिहारा स्थित घर लौट रहा था.

विज्ञापन

किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के मोतिहारा पंचायत के एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर 25 हजार रुपए छीनने का आरोप लगाया है. मामले में पीड़ित नारायण सिंह के बयान पर शनिवार को सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़ित नारायण अपनी पत्नी को लेकर मक्का बेचने बंगाल के दालकोला हाट गया था. मक्का बेचकर शुक्रवार की शाम को वह अपनी पत्नी के साथ बाइक से अपने मोतिहारा स्थित घर लौट रहा था. तभी बेलवा ओद्रा के पास 8 लोग आय गए और बाईक रोककर 25 हजार रुपए छीन लिया. प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन