आर्म्स एक्ट का आरोपित गिरफ्तार

आर्म्स एक्ट का आरोपित गिरफ्तार
किशनगंज. सदर थाना की पुलिस ने शुक्रवार की शाम आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के दर्ज कांड के आरोपित को बंगाल के पांजीपाडा से गिरफ्तार किया है. आरोपित कुलीन राजा मोहिद्दीनपुर गांव का रहने वाला है. यह कार्रवाई सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन के नेतृत्व में अवर निरीक्षक अंकित कुमार सिंह के नेतृत्व में की गयी. मालूम हो कि आरोपित के विरुद्ध न्यायालय से वारंट निर्गत था. आरोपित की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों ने छापेमारी की जा रही थी. इस दौरान पुलिस को आरोपित के बंगाल के पांजीपारा के समीप होने की गुप्त सूचना मिली. सूचना पर टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया. आरोपित का आपराधिक इतिहास रहा है. इसके विरुद्ध विभिन्न धाराओं में पांच मामले दर्ज है. एक मामले में हाल के दिनों में जेल से बाहर निकला था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










