नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोपित 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोपित 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

कोचाधामन थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिग लड़की का घर से अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपित नूर आजम को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

किशनगंज.कोचाधामन थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिग लड़की का घर से अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपित नूर आजम को कांड दर्ज किए जाने के महज़ चौबीस घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया. युवती के परिजन द्वारा सोमवार को कोचाधामन थाना में लिखित आवेदन दिया गया था कि गांव के एक युवक के द्वारा 27 अप्रैल को रात्रि करीब दस बजे घर से जबरदस्ती उठाकर पास के मक्का के खेत में ले जाकर युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है. इस संबंध में कोचाधामन थाने में कांड दर्ज किया गया गया था. घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सागर कुमार के निर्देशन में एसडीपीओ -1 गौतम कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम में कोचाधामन थानाध्यक्ष रंजय कुमार व महिला पुलिस पदाधिकारी शामिल थी. गठित टीम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही थी. तकनीकी अनुसंधान के आधार पर घटना में शामिल आरोपी को बहादुरगंज के कॉलेज रोड चौक के समीप से गिरफ्तार किया गया. एसपी सागर कुमार ने बताया कि कांड में पर्याप्त अभियोजन साक्ष्य संकलित करते हुए शीघ्र आरोप पत्र समर्पित करने का निर्देश अनुसंधानकर्ता को दिया गया है. कांड का अनुसंधान जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन