विवाद में बीचबचाव के दौरान युवक घायल

दो पक्षों के बीच उपजे विवाद के दौरान बीचबचाव करने पहुंचे युवक चाकूबाजी की घटना में घायल हो गया
किशनगंज. दो पक्षों के बीच उपजे विवाद के दौरान बीचबचाव करने पहुंचे युवक चाकूबाजी की घटना में घायल हो गया. शनिवार सुबह शहर के लोहारपट्टी में घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया. कंधे पर चाकू से वार किए जाने से बंगाल के चाकुलिया थाना क्षेत्र के गोविंदपुर चरियाल निवासी सुमंतो दास पिता देवेन दास घायल हो गया. पीड़ित सुमंतो लोहारपट्टी स्थित एक कपड़ा दुकान में काम करता है. मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज जारी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










