धनपुरा हाई स्कूल में शुरू होगा डिग्री कॉलेज
Updated at : 21 Jan 2026 9:41 PM (IST)
विज्ञापन

धनपुरा हाई स्कूल में शुरू होगा डिग्री कॉलेज
विज्ञापन
बीडीओ व बीईओ ने भवन का किया भौतिक सत्यापन, नए सत्र से संचालन की तैयारी
कोचाधामन. क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय (प्लस टू हाई स्कूल) धनपुरा में अब डिग्री कॉलेज का अस्थाई संचालन होगा. विभागीय निर्देश के आलोक में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) श्रीराम पासवान और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) रोशन कुमार ने विद्यालय पहुंचकर भवन का भौतिक सत्यापन किया. इस पहल से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए अब दूर नहीं जाना होगा.नए सत्र से शुरू होगी पढ़ाई
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कॉलेज संचालन के लिए उपलब्ध कमरों और अन्य बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया. बीडीओ श्रीराम पासवान ने बताया कि नए सत्र से डिग्री महाविद्यालय का संचालन धनपुरा स्कूल परिसर में अस्थाई रूप से शुरू कर दिया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि डिग्री कॉलेज के संचालन को लेकर स्थानीय स्तर पर किसी को कोई आपत्ति नहीं है और इसका सकारात्मक प्रतिवेदन जल्द ही विभाग को भेज दिया जाएगा.गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर
भवन के निरीक्षण के साथ-साथ अधिकारियों ने विद्यालय के शिक्षकों के साथ बैठक भी की. इसमें बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने को लेकर कई अहम सुझाव दिए गए. अधिकारियों ने कहा कि डिग्री कॉलेज के आने से क्षेत्र में शैक्षणिक माहौल और अधिक मजबूत होगा.निरीक्षण के दौरान पंचायत के मुखिया शाहबाज आलम, उच्च माध्यमिक विद्यालय धनपुरा के प्रधानाध्यापक अरशद आजम फारुकी, मध्य विद्यालय धनपुरा के प्रधानाध्यापक कैसर आलम और सामाजिक कार्यकर्ता सरफराज खान सहित कई शिक्षक व शिक्षाविद मौजूद थे. स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम बताया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




