फारबिसगंज थाना क्षेत्र के मटियारी पंचायत स्थित नहर पर हुआ हादसा

Published at :28 Sep 2016 7:03 AM (IST)
विज्ञापन
फारबिसगंज थाना क्षेत्र के मटियारी पंचायत स्थित नहर पर हुआ हादसा

सोमवार की देर रात मछली मारने के क्रम में लटक रहे हाइटेंशन तार की चपेट में आया फारबिसगंज : फारबिसगंज थाना क्षेत्र के मटियारी पंचायत के एबीसी नहर के समीप से गुजरने वाले हाइटेंशन तार की चपेट में आने से 35 वर्षीय एक युवक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार मटियारी वार्ड संख्या दो […]

विज्ञापन

सोमवार की देर रात मछली मारने के क्रम में लटक रहे हाइटेंशन तार की चपेट में आया

फारबिसगंज : फारबिसगंज थाना क्षेत्र के मटियारी पंचायत के एबीसी नहर के समीप से गुजरने वाले हाइटेंशन तार की चपेट में आने से 35 वर्षीय एक युवक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार मटियारी वार्ड संख्या दो निवासी रंजित पासवान पिता स्वर्गीय रामेश्वर पासवान अपने एक साथी के साथ सोमवार की देर रात गांव से गुजर रहे एबीसी नहर के समीप मछली मारने के लिए गया था. इसी दौरान सड़क के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार की चपेट में आ गया़ इससे झुलसे युवक को परिजनों द्वारा इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया़ मृतक रंजित पासवान मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण किया करता था़ मृतक को चार लड़की है़
घटना के बाद मृतक की पत्नी उमा देवी, मां रेशमी देवी एवं उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है़ इधर घटना के बाद मुखिया प्रदीप देव, सरपंच लक्ष्मी पासवान, हरेंद्र ठाकुर, अचमित पासवान, सुदानु मंडल, चमेली पासवान, भगवान लाल देव, श्यामनंदन राय, अरुण दूबे व अन्य ने मृतक के घर पहुंच कर पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी़ घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों बताया कि उनके गांव में बिजली का जो तार सड़क के ऊपर से गुजर रहा है वह मात्र जमीन से आठ फीट की दूरी पर है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन