मांगे जमीन के कागजात सेंट चाइल्ड . जमीन का डीएम ने लिया जायजा

किशनगंज : जिलाधिकारी पंकज दीक्षित ने रविवार को शहर के बुहचर्चित सेंट चाइल्ड स्कूल की भूमि का जायजा लिया. इसके बाद भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया है. डीएम के आदेश के बाद संबंधित भूमि की कागजात तलब करने के बाद कइयों के हाथ पैर फूलने लगे हैं. जिलाधिकारी के इस कदम से शहर के लोगों […]
किशनगंज : जिलाधिकारी पंकज दीक्षित ने रविवार को शहर के बुहचर्चित सेंट चाइल्ड स्कूल की भूमि का जायजा लिया. इसके बाद भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया है. डीएम के आदेश के बाद संबंधित भूमि की कागजात तलब करने के बाद कइयों के हाथ पैर फूलने लगे हैं. जिलाधिकारी के इस कदम से शहर के लोगों में एक नयी उम्मीद की किरण दिखने लगी है.
शहर के बीचोबीच रूईधासा स्थित बेशकीमती सेंट चाइल्ड स्कूल की भूमि जो बेनामी संपत्ति होने के बाद जिला प्रशासन के अधीन है, इस भूमि पर शहर के लोगों को विद्यालय बनाने की मांग की है. डीएम ने विशेष कार्य पदाधिकारी हिरामुनि प्रभाकर को उक्त भूमि की फाइल प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. डीएम के सख्त आदेश के बाद भू-माफियाओं व उनको सरंक्षण देने वालों के पसीने छूटने लगे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




