बाढ़ पीड़ितों को राशि नहीं मिलने से पनप रहा आक्रोश

Published at :25 Sep 2016 3:11 AM (IST)
विज्ञापन
बाढ़ पीड़ितों को राशि नहीं मिलने से पनप रहा आक्रोश

टेढ़ागाछ : डाकपोखर पंचायत अंतर्गत पासवान टोला, चरकपाड़ा, वार्ड संख्या नौ, 10, 13 के बाढ़ प्रभावित परिवारों केा अब तक आपदा राहत कोष से आवंटित राशि का लाभ नहीं मिलने से पीड़ित लोगों में आक्रोश है़ बाढ़ प्रभावित लोगों ने शनिवार को अंचल कार्यालय में आकर सीओ से लाभ दिलाने की मांग की़ बाढ़ सर्वे […]

विज्ञापन

टेढ़ागाछ : डाकपोखर पंचायत अंतर्गत पासवान टोला, चरकपाड़ा, वार्ड संख्या नौ, 10, 13 के बाढ़ प्रभावित परिवारों केा अब तक आपदा राहत कोष से आवंटित राशि का लाभ नहीं मिलने से पीड़ित लोगों में आक्रोश है़ बाढ़ प्रभावित लोगों ने शनिवार को अंचल कार्यालय में आकर सीओ से लाभ दिलाने की मांग की़ बाढ़ सर्वे के दौरान हमारा नाम सूची में था लेकिन अब तक राशि नहीं मिलने से आशंका व्यक्त की जा रही है कि सूची में छेड़ छाड़ किया गया है़

उन्हें लाभ से वंचित किया गया है़ वे पुन: जांच कर सूची में संशोधन की मांग की है़ बाढ़ पीडि़तों में लक्ष्मण पासवान, विमल पासवान, जनक पासवान, बिंदेश्वरी पासवान, बुधवा पासवान, मदन टुडू, सुपौल मुर्मू, बिंदु टुडू, बुधराज टुडू, रमेश बासकी, ज्योतिष टुडू, लखीराम सोरेन, जंग बहादुर, मटका हांसदा, बबलू टुडू, योगेन हांसदा, अरूण मंडल, बिंदेश्वरी मंडल सहित दर्जनों लोग मौजूद थे़ पीडि़त परिवार एक सप्ताह से अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे है़ सीओ सैयद जफरूल होदा ने बाढ़ पीडि़तों को पुन: जांच का आश्वासन दिया है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन