डॉ पीपी सिन्हा बने बहादुरगंज विस के प्रभारी

Published at :02 Feb 2014 4:28 AM (IST)
विज्ञापन
डॉ पीपी सिन्हा बने बहादुरगंज विस के प्रभारी

बहादुरगंज, किशनगंजः लोक सभा चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा के आलाकमान ने एक सुलङो हुए भाजपाई व भाजपा जैविक उर्जा मंच के जिलाध्यक्ष डा पीपी सिन्हा को बहादुरगंज विधान सभा क्षेत्र का प्रभारी मनोनीत किया गया है. पूर्णिया में आयोजित भाजपा की प्रमंडलीय स्तर के बैठक में पार्टी नेतृत्व ने उनके […]

विज्ञापन

बहादुरगंज, किशनगंजः लोक सभा चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा के आलाकमान ने एक सुलङो हुए भाजपाई व भाजपा जैविक उर्जा मंच के जिलाध्यक्ष डा पीपी सिन्हा को बहादुरगंज विधान सभा क्षेत्र का प्रभारी मनोनीत किया गया है. पूर्णिया में आयोजित भाजपा की प्रमंडलीय स्तर के बैठक में पार्टी नेतृत्व ने उनके मनोनयन संबंधी निर्णय पर हरी झंडी प्रदान कर दी.

जहां भाजपा के संगठन प्रभारी नागेंद्र सिंह, किशनगंज जिला प्रभारी मृत्युंजय झा, सांसद पप्पू सिंह, सांसद प्रदीप सिंह, विधान पार्षद डा दिलीप कुमार जायसवाल सहित कई गणमान्य नेता उपस्थित थे. डॉ सिन्हा को बहादुरगंज विधान सभा का प्रभारी मनोनीत किये जाने से भाजपाइयों में खुशी है. डॉ सिन्हा को बधाई देने वालों में भाजपा के जिला अध्यक्ष अभिनव मोदी, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह, कोषाध्यक्ष मिक्की साहा, प्रवक्ता डॉॅ अशोक चतुर्वेदी, उत्तम सिन्हा, नगर भाजपा अध्यक्ष नवीन झा, दिग्विजय सिंह, नगर पार्षद जीवन ठाकुर, पार्षद मुनमुन मिश्र, प्रमोद साहा, मुन्ना दास, राज कुमार सिंह, सदन सिन्हा आदि के नाम शामिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन