ओवैसी का नीतीश सरकार पर हमला, कहा- शराबबंदी का पीटा जा रहा ढींढोरा, पूरी राज्य सरकार ही नशे में…

पूर्णिया/किशनगंज : नीतीश सरकार बिहार में शराब का सेवन करने वालों को जेल भेज रही है. शराबबंदी का ढींढोरा पीटा जा रहा है. लेकिन पूरी राज्य सरकार ही नशे में डूबी हुई है. उक्त बातें एआइएमआइएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदउद्दीन ओवैसी ने सोमवार को कही. वे बायसी अनुमंडल के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने […]
पूर्णिया/किशनगंज : नीतीश सरकार बिहार में शराब का सेवन करने वालों को जेल भेज रही है. शराबबंदी का ढींढोरा पीटा जा रहा है. लेकिन पूरी राज्य सरकार ही नशे में डूबी हुई है. उक्त बातें एआइएमआइएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदउद्दीन ओवैसी ने सोमवार को कही. वे बायसी अनुमंडल के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि बिहार की सरकार शराबबंदी के नाम अनर्गल प्रलाप कर रही है. वास्तव में सरकार की कोशिश आम लोगों को मूल मुद्दे से भटकाना है.
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को चाहिए कि सीमांचल के बाढ़ प्रभावित इलाकों को आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित करे. उन्होंने किसानों के लिए फसल क्षति के मुआवजा की मांग की. कहा कि यथाशीघ्र ऐसा नहीं हुआ तो सीमांचल के लोग चक्का जाम करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










