हेलीकॉप्टर से शाम में किशनगंज हवाई अड्डे पर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री

Published by :AWADHESH KUMAR
Published at :25 Feb 2026 10:53 PM (IST)
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर से शाम में किशनगंज हवाई अड्डे पर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार की शाम 04 बजकर 52 मिनट पर किशनगंज पहुंचे. केंद्रीय गृह मंत्री, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय व उप मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री बिहार सम्राट चौधरी हेलीकॉप्टर से किशनगंज हवाई अड्डा पहुंचे

विज्ञापन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय व उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पथ निर्माण मंत्री डाॅ दिलीप कुमार जायसवाल व अन्य ने किया स्वागत

किशनगंज

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार की शाम 04 बजकर 52 मिनट पर किशनगंज पहुंचे. केंद्रीय गृह मंत्री, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय व उप मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री बिहार सम्राट चौधरी हेलीकॉप्टर से किशनगंज हवाई अड्डा पहुंचे. केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन पर हवाई अड्डा परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये थे. केंद्रीय गृहमंत्री के स्वागत में उद्योग मंत्री सह पथ निर्माण मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल मौजूद थे. साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह, जिला उपाध्यक्ष शिशिर दास, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह लख्खा, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष सुशांत गोप भी हवाई अड्डे पर स्वागत में मौजूद थे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हवाई अड्डा से सड़क मार्ग से 05 बजकर 02 मिनट पर जिला परिषद कार्यालय परिसर स्थित मेची सभागार पहुंचे. सभागार परिसर में एडीजी कुंदन कृष्णन, डीएम विशाल राज और एसपी संतोष कुमार के साथ प्रशासन व पुलिस के वरीय अधिकारी मौजूद थे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पहुंचते ही सभागार में समीक्षा मीटिंग शुरू हुई. मीटिंग में सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे. मीटिंग समाप्त होते ही केंद्रीय गृह मंत्री 07 बजकर 26 मिनट पर एमजीएम मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना हो गए.

गृहमंत्री के दौरे को लेकर की गयी थी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था

साइड के रास्तों पर की गयी थी बैरिकेडिंग

149 से ज्यादा स्थानों में मजिस्ट्रेट के साथ थी पुलिस पदाधिकारी थे तैनात

किशनगंजकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के किशनगंज दौरे को लेकर शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. बुधवार को डीएम विशाल राज और एसपी संतोष कुमार कार्यक्रम स्थल का जायजा ले रहे थे. एडीएम, डीएसपी, एसडीसी और इंस्पेक्टर, अवर निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को सुरक्षा व्यव्स्था में लगाया गया था. सीमावर्ती इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही थी. केंद्रीय गृहमंत्री के आगमन को लेकर 149 से ज्यादा स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. हवाई अड्डा से कार्यक्रम स्थल जिला परिषद मेची सभागार व एमजीएम मेडिकल कॉलेज के रास्ते में प्रत्येक सौ मीटर की दूरी पर पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गयी है. उनके आगमन से पहले हवाई अड्डा से एमजीएम मेडिकल कॉलेज जानेवाले मार्ग में जो भी भीतरी रास्ते हैं, उसे बैरिकेड कर बंद कर दिया गया था. वैकल्पिक रास्ते से ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया था. गृहमंत्री के आने-जाने वाले रास्ते पर हवाई अड्डा से केलटैक्स चौक तक एक लेन को बंद कर दिया गया था. दो दर्जन स्थानों पर बैरिकेडिंग की गयी थी. एसडीपीओ-वन गौतम कुमार, सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे.

अभेद्य सुरक्षा घेरे में था जिला परिषद सभागार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सुरक्षा इंतजाम देख रहे वरिष्ठ अधिकारियों का कहना था कि सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए बुधवार की सुबह से ही किशनगंज हवाई अड्डा से एमजीएम मेडिकल कॉलेज तक के सड़क किनारे व ऊंची इमारतों पर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन