दिल्ली-NCR में टारगेट किलिंग और गोलीबारी की साजिश नाकाम, ISI एजेंट के दो गुर्गे गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Delhi Police with criminals

पुलिस के गिरफ्त में अपराधी, फोटो एक्स

Delhi NCR Criminal Module: दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में एक आपराधिक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. ISI के एजेंट शहजाद भट्टी से जुड़े दो गुर्गों, जिनमें राजवीर (21) और विवेक बंजारा (19) को गिरफ्तार कर लिया गया.

विज्ञापन

Delhi NCR Criminal Module: दोनों दिल्ली-NCR क्षेत्र में टारगेट किलिंग और गोलीबारी की घटनाओं को अंजाम देने की आपराधिक साजिश में शामिल थे. इनकी गिरफ्तारी से ऐसी घटनाओं को होने से रोक लिया गया.

स्पेशल सेल ने आईएसआई के गुर्गों को ऐसे किया गिरफ्तार

स्पेशल सेल ने खुफिया जानकारी के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया और दोनों आराधियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया, पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी और ISI के अन्य एजेंट, भारत में मौजूद अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर, दिल्ली-NCR क्षेत्र और आसपास के इलाकों में ग्रेनेड हमले और टारगेट किलिंग को अंजाम देने की आपराधिक साजिश रच रहे थे.

एक पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस बरामद

पुलिस उपायुक्त, स्पेशल सेल के प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने बताया- 31.03.26 को FIR संख्या 81/26, धारा 61(2) BNS के तहत एक मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई. बरामद की गई चीजों में एक पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस; तथा दो मोबाइल फोन शामिल हैं, जिनमें आपत्तिजनक वीडियो और वॉयस नोट मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: पटना की सड़क पर बवाल, गुस्साए लोगों ने NH 139 किया जाम, जानिए पूरा मामला

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola