भारत-नेपाल सीमा पर राशन सामान व तीन साइकिलें जब्त

Published by :AWADHESH KUMAR
Published at :20 Apr 2026 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा पर राशन सामान व तीन साइकिलें जब्त

भारत-नेपाल सीमा पर राशन सामान व तीन साइकिलें जब्त

विज्ञापन

किशनगंज. भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल की 12वीं बटालियन के जवानों ने एक बार फिर सतर्कता का परिचय देते हुए अवैध तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया. जानकारी के अनुसार, 19 अप्रैल 2026 की रात्रि में बीओपी फतेहपुर की नाका पार्टी ने खुफिया सूचना के आधार पर एक विशेष अभियान चलाया. अभियान के दौरान जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के समीप स्थित सीमा स्तंभ संख्या 150/2 के पास, जो कि अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 30 मीटर भारतीय क्षेत्र के भीतर स्थित है, संदिग्ध गतिविधि देखी. तत्परता दिखाते हुए जवानों ने मौके पर कार्रवाई की, जहां भारत से नेपाल की ओर अवैध रूप से ले जाए जा रहे किराना सामान को जब्त कर लिया. हालांकि इस दौरान तस्करी में शामिल व्यक्ति अंधेरे व परिस्थिति का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए. किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी. जब्त सामग्री में चार बोरा चीनी, सात बोरा लाल मिर्च व तीन साइकिल शामिल हैं. सभी सामान को एसएसबी द्वारा कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. अधिकारियों के अनुसार, जब्ती की प्रक्रिया जारी है. आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जब्त किए गए सामान को कस्टम हाउस, ठाकुरगंज, जिला किशनगंज (बिहार) को सुपुर्द कर दिया जायेगा. एसएसबी की इस कार्रवाई से सीमा क्षेत्र में तस्करी के विरुद्ध सख्त संदेश गया है. बल के जवान लगातार सीमा पर निगरानी बनाए हुए हैं. किसी प्रकार की अवैध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है, ताकि सीमा की सुरक्षा व कानून-व्यवस्था कायम रखी जा सके.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन