पुल व सड़क निर्माण की मांग

Updated:
विज्ञापन

पुल व सड़क निर्माण की मांग

विज्ञापन

किशनगंज. दिघलबैंक प्रखंड अंतर्गत पंचायत धनगढ़ा के वार्ड संख्या छह में आजतक पुल व पक्की सड़क का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से इस क्षेत्र के लोग बुनियादी आवागमन सुविधा से वंचित हैं. इससे छात्रों, मरीजों, किसानों व आम नागरिकों को प्रतिदिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. बारिश के मौसम में स्थिति और भी भयावह हो जाती है. सड़कें कीचड़युक्त हो जाती हैं व कई स्थानों पर जलजमाव से संपर्क बाधित हो जाता है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तुलसीया से पत्थहरघट्टी स्थित कालपीर झील के पास अविलंब पुल का निर्माण कराया जाए. ताकि आवागमन सुगम हो सके. इसके साथ ही वार्ड संख्या छह के तुलसीया से पत्थहरघट्टी जफीर टोला होते हुए नया गोरूमाढा तक पक्की सड़क निर्माण की भी तत्काल स्वीकृति दी जाए.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन