सीबीआइ इंस्पेक्टर ने की जांच

Published at :14 Jan 2014 6:59 AM (IST)
विज्ञापन
सीबीआइ इंस्पेक्टर ने की जांच

मजदूरों से की पूछताछ, लिया अंगूठे का निशान अररिया: मनरेगा मजदूरों की मजदूरी व वृद्धावस्था पेंशन योजना के भुगतान को लेकर अररिया आरएस पोस्टऑफिस में लगभग ढ़ाई करोड़ रुपये गबन के मामले की जांच के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के निरीक्षक सोमवार को अररिया पहुंचे. मुख्य डाक घर अररिया के परिसर में रानीगंज प्रखंड क्षेत्र […]

विज्ञापन

मजदूरों से की पूछताछ, लिया अंगूठे का निशान

अररिया: मनरेगा मजदूरों की मजदूरी व वृद्धावस्था पेंशन योजना के भुगतान को लेकर अररिया आरएस पोस्टऑफिस में लगभग ढ़ाई करोड़ रुपये गबन के मामले की जांच के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के निरीक्षक सोमवार को अररिया पहुंचे. मुख्य डाक घर अररिया के परिसर में रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के तमघट्टी, गुणवंती, पहुंसरा, रजोखर से आये लगभग तीन दर्जन मजदूरों से उन्होंने पूछताछ की . उपस्थित मजदूरों के अंगूठे का निशान भी लिया. सीबीआइ इंस्पेक्टर कुमार अभिनव ने बताया कि गबन क ो लेकर सीबीआइ में कांड संख्या 02/13 दर्ज है. इससे पूर्व भी जांच के सिलसिले में अररिया आने की बात उन्होंने कही. उन्होंने बताया कि मजदूरों से जानकारी ली गयी. श्रमिकों के अंगूठे का निशान सेंट्रल फोरेंसिक लेबोरेटरी नयी दिल्ली भेजा जायेगा. इसका और आरएस पोस्टऑफिस के कर्मियों द्वारा समर्पित संचिका में लगे अंगूठा निशान का मिलान किया जायेगा. उन्होंने कहा दोषी बचे नहीं व निदरेष फंसे नहीं. इसके आधार पर जांच की जा रही है. जांच के दौरान मुख्य डाक घर अररिया के परिसर में मजदूरों का जमावड़ा लग गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन