अग्रसेन भवन परिसर से तीन मोटरसाइकिल की चोरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Feb 2016 8:35 AM (IST)
विज्ञापन

किशनगंज : शहर में इन दिनों बाइक चोरों के आतंक से लोग परेशान हैं. शनिवार की शाम को स्थानीय पूरब पाली स्थित प्रस्तावित अग्रसेन भवन परिसर के बाहर से एक साथ तीन मोटर साइकिल चुरा लिये जाने से लोगों में दहशत व्याप्त है. मिली जानकारी के अनुसार उक्त स्थल पर श्याम खाटु महोत्सव का आयोजन […]
विज्ञापन
किशनगंज : शहर में इन दिनों बाइक चोरों के आतंक से लोग परेशान हैं. शनिवार की शाम को स्थानीय पूरब पाली स्थित प्रस्तावित अग्रसेन भवन परिसर के बाहर से एक साथ तीन मोटर साइकिल चुरा लिये जाने से लोगों में दहशत व्याप्त है.
मिली जानकारी के अनुसार उक्त स्थल पर श्याम खाटु महोत्सव का आयोजन किया गया था और इसकी क्रम में शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया था तथा इस परिसर के आसपास पुलिस की तैनाती भी गयी थी इसके बावजूद पुलिस बल की मौजूदगी में बेखौफ अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम देते हुए एक साथ तीन बाइक चुरा ली तथा पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है. चोरी गयी तीन बाइकों में एक शहर के कसेरापट्टी निवासी प्रतीक आनंद उर्फ मोनू बेद की हीरो होंडा स्प्लेंडर संख्या बीआर 37 डी 1539 शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




