ePaper

गोविंद बिहानी को बाल मंदिर विद्यालय ट्रस्ट में शामिल करने से अभिभावक नाराज

Updated at : 16 Jan 2026 11:49 PM (IST)
विज्ञापन
गोविंद बिहानी को बाल मंदिर विद्यालय ट्रस्ट में शामिल करने से अभिभावक नाराज

छात्रा की मौत मामले में आरोपित पूर्व सचिव गोविंद विहानी को पुनः बाल मंदिर विद्यालय के ट्रस्ट में शामिल किए जाने से अभिभावकों में नाराजगी का माहौल है

विज्ञापन

किशनगंज

छात्रा की मौत मामले में आरोपित पूर्व सचिव गोविंद विहानी को पुनः बाल मंदिर विद्यालय के ट्रस्ट में शामिल किए जाने से अभिभावकों में नाराजगी का माहौल है. मृतक छात्रा हर्षिता के अभिभावकों ने शुक्रवार को जिला पदाधिकारी विशाल राज को आवेदन सौंप कर कारवाई की मांग की है. मृतका हर्षिता कुमारी के पिता आशीष कुमार गुप्ता द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया है कि हर्षिता कुमारी के हत्याकांड को लेकर किशनगंज थाना कांड संख्या 215/19 दर्ज है. बावजूद गोविंद विहानी को पुनः ट्रस्ट में शामिल कर लिया गया जो कि पूरी तरह नियमों का उल्लंघन है. इस मामले में अदालती कार्रवाई चल रही है. यही नहीं गोविंद विहानी को दो बार ट्रस्ट से जिला प्रशसन के आदेश के बाद हटाया गया था. आवेदनकर्ता आशीष कुमार गुप्ता ने कहा कि आरोपित को पुनः ट्रस्ट में शामिल कर लिए जाने से कोर्ट में चल रही सुनवाई पर असर पड़ सकता है. मृतका के पिता ने जिला पदाधिकारी को ऑडियो साक्ष्य भी उपलब्ध करवाया है जिसमें तत्कालीन एडमिनिस्ट्रेटर अजय वेद और वाइस प्रिंसिपल संजय साहा की बातचीत है. गौरतलब हो कि दोनों व्यक्तियों के बातचीत में यह स्पष्ट है कि शिक्षक द्वारा हर्षिता को उत्तीर्ण कर दिया गया था.

क्या है पूरा मामला

2019 में इंटरमीडिएट की छात्रा हर्षिता गुप्ता ने आत्महत्या कर ली थी. दरअसल 11वीं की परीक्षा में उसे फेल कर दिया गया था जिससे आहत होकर उसने अपनी जान दे दी थी. जिसके बाद शहरवासियों द्वारा पुरजोर तरीके से आंदोलन किया गया. आंदोलन के उपरांत जिला प्रशासन के द्वारा मामले की जांच की गई और जांच में तत्कालीन सचिव गोविंद विहानी को दोषी पाते हुए सचिव पद से हटाया गया था. गौरतलब हो कि विद्यालय सीबीएसई बोर्ड द्वारा निबंधित है.

जिला पदाधिकारी ने कहा कि मामले की जांच करवायी जायेगी जांच के बाद यदि गलत पाया जाता है तो कारवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANIMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By ANIMESH KUMAR

ANIMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन