बैंक ऑफ बड़ौदा का ऋण वसूली अभियान, ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचा दस्ता
Author Awadhesh kumar
Updated:
विज्ञापन
बैंक ऑफ बड़ौदा का ऋण वसूली अभियान, ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचा दस्ता
विज्ञापन
ऋण धारकों से बातचीत कर बकाया राशि चुकाने का आश्वासन. राष्ट्रीय लोक अदालत में समझौते के तहत खाता बंद
कोचाधामन. बैंक ऑफ बड़ौदा के संपर्क से समाधान कार्यक्रम के तहत प्रखंड के अलताहाट स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा अलता कमलपुर शाखा के द्वारा सोमवार को ऋण वसूली दस्ता ऋण धारकों से मिलने और बकाया वसूलने के लिए विभिन्न गांवों का भ्रमण किया. दस्ता अलता, कमलपुर, भवानीगंज, कुट्टी, मंसूरा आदि गांवों में पहुंचा व ऋण धारकों से बकाया राशि चुकाने की चर्चा की. ऋण धारकों ने बैंक को बकाया राशि चुकाने का आश्वासन दिया और राष्ट्रीय लोक अदालत में बढ़चढ़कर भाग लेकर समझौते के तहत खाता बंद करने का भी भरोसा दिया. इस अभियान का नेतृत्व बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्र कार्यालय पूर्णिया से आए वसूली विभाग के मुख्य प्रबंधक मोहम्मद नैयर आलम ने किया. दस्ता में वरिष्ठ शाखा प्रबंधक मनोज कुमार, मौजूदा शाखा प्रबंधक ऋषभ कुमार सिन्हा, सीएसपी संचालक विनोद कुमार साह, भुवनेश्वर झा और मोहम्मद साहिल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन