ग्रामीण समन्वय बैठक में सीमावर्ती सुरक्षा व युवाओं के सशक्तिकरण पर जोर
Author Awadhesh kumar
Updated:
विज्ञापन
ग्रामीण समन्वय बैठक में सीमावर्ती सुरक्षा व युवाओं के सशक्तिकरण पर जोर
विज्ञापन
उप कमांडेंट स्वपन रजक की अध्यक्षता में बैठक, ग्रामीणों ने सहयोग का दिया आश्वासन
दिघलबैंक. सोमवार को दिघलबैंक में उप कमांडेंट स्वपन रजक की अध्यक्षता में ग्रामीण समन्वय बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में असिस्टेंट कमांडेंट प्रिय रंजन चकमा, दिघलबैंक पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गणेश कुमार सिंह, उप मुखिया राजीव कुमार, उप सरपंच सुलेमान, धनतोला पंचायत के मुखिया लखी राम हांसदा सहित वार्ड सदस्य व ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभायी. बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा, सामाजिक जागरूकता और युवाओं के सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई. नेपाल में प्रस्तावित चुनाव को ध्यान में रखते हुए सीमा पार अवैध गतिविधियों और घुसपैठ पर रोक लगाने, मानव तस्करी की रोकथाम व नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने पर विशेष बल दिया गया. इसके साथ ही डॉ कलाम कृषि महाविद्यालय, किशनगंज में आयोजित होने वाले बिहार कौशल विकास मिशन प्रशिक्षण की जानकारी दी गयी व ग्रामीणों से आग्रह किया गया कि वे युवाओं को कौशल विकास व आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रशिक्षण हेतु प्रेरित करें, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें. बैठक में रोजगार के अवसर, सरकारी योजनाओं की जानकारी, जल, वन और पर्यावरण संरक्षण, सत्यनिष्ठा और नैतिक मूल्यों को प्राथमिकता देने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई. साइबर धोखाधड़ी से बचाव के उपायों व रात्रि गश्त के दौरान अनावश्यक आवागमन से बचने की सलाह भी दी गयी. बैठक के दौरान चिकित्सा शिविर और जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन हेतु सहयोग की प्रतिबद्धता दोहराई गयी. उपस्थित सभी ग्रामीण प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र में शांति, सौहार्द व आपसी विश्वास बनाए रखने का संकल्प लिया. सीमावर्ती सुरक्षा में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया. बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन