शिक्षा समिति ने बीइओ को सौंपा ज्ञापन

Published at :26 Nov 2015 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षा समिति ने बीइओ को सौंपा ज्ञापन

छत्तरगाछ : प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय कलियागंज तैयबपुर में बुधवार को प्रधानाध्यापक मनोज राम के नेतृत्व में विद्यालय के सामान्य एवं अल्पसंख्यक जाति के कुल 259 छात्र-छात्राओं के समक्ष दो लाख 22 हजार रुपये का राशि वितरण किया गया. विद्यालय में अध्ययनरत वर्ग एक से चार के प्रत्येक छात्र को तीन सौ पांच से […]

विज्ञापन

छत्तरगाछ : प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय कलियागंज तैयबपुर में बुधवार को प्रधानाध्यापक मनोज राम के नेतृत्व में विद्यालय के सामान्य एवं अल्पसंख्यक जाति के कुल 259 छात्र-छात्राओं के समक्ष दो लाख 22 हजार रुपये का राशि वितरण किया गया. विद्यालय में अध्ययनरत वर्ग एक से चार के प्रत्येक छात्र को तीन सौ पांच से छह के छात्र को 6 सौ वर्ग सात एवं आठ के छात्र-छात्राओं को नौ सौ रुपये की दर से राशि का वितरण किया गया.

इस मौके पर संकुल समन्वयक मो जमालुद्दीन बीआरसी से आये आशीष राम मौजूद थे. विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव सहित 10 सदस्यों ने प्रधानाध्यापक मनोज राम पर कई गंभीर आरोप लगाते हैं. इस संबंध में प्रधानाध्यापक मनोज राम ने बताया कि मुझ पर लगाये गये सभी आरोप निराधार है. मैंने सूचना पंजी के माध्यम से सभी सदस्यों सहित अध्यक्ष और सचिव को राशि वितरण सूचना दे दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन