ऑपरेटर पद पर तैनात चुनाव कर्मी की मौत

किशनगंज : स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के सिमलबाड़ी आदर्श मध्य विद्यालय स्थित बूथ संख्या 154 पर वीवी पैड की निगरानी के लिए सृजित ऑपरेटर पद पर तैनात चुनाव कर्मी की बुधवार को अचानक मौत हो गयी. मौत की खबर के बाद प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गयी. मृतक एहसान अली पिता मो इसमाइल जिले के कोचाधामन […]
किशनगंज : स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के सिमलबाड़ी आदर्श मध्य विद्यालय स्थित बूथ संख्या 154 पर वीवी पैड की निगरानी के लिए सृजित ऑपरेटर पद पर तैनात चुनाव कर्मी की बुधवार को अचानक मौत हो गयी. मौत की खबर के बाद प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गयी. मृतक एहसान अली पिता मो इसमाइल जिले के कोचाधामन प्रखंड के कुट्टी पंचायत स्थित मोहम्मदनगर निवासी बताया जाता है.
इस संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए सेक्टर मजिस्ट्रेट सुजीत कुमार ने बताया कि एहसान एनपीएस उत्तर टोला बुआलदह में पंचायत टेक्नीकल के पद पर तैनात था तथा विधानसभा चुनाव के दौरान उसकी नियुक्ति सिमलबाड़ी आदर्श मध्य विद्यालय में की गयी थी. बुधवार को मतदान कर्मियों के बूथ संख्या 154 में योगदान देने के बाद वह पड़ोस के बाजार में चाय पीने चला गया था, जहां से वह कुछ ही देर बाद लौट आया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










