ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं को किया जागरूक

कोचाधामन निर्धारित स्वीप कार्यक्रम के अंतिम दिन मंगलवार को प्रखंड के सभी पंचायतों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का समापन हो गया. इसमें एडीएम सह निर्वाचन पदाधिकारी कोचाधामन विधानसभा व बीडीओ विभिन्न पंचायतों का दौरा कर मतदाताओं को जागरूक किया. वहीं जीपीएस धमेंद्र कुमार सहनी उत्क्रमित मध्य विद्यालय कालानागीन में जागरूकता कार्यक्रम में मतदाताओं को आसन्न […]
कोचाधामन निर्धारित स्वीप कार्यक्रम के अंतिम दिन मंगलवार को प्रखंड के सभी पंचायतों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का समापन हो गया.
इसमें एडीएम सह निर्वाचन पदाधिकारी कोचाधामन विधानसभा व बीडीओ विभिन्न पंचायतों का दौरा कर मतदाताओं को जागरूक किया. वहीं जीपीएस धमेंद्र कुमार सहनी उत्क्रमित मध्य विद्यालय कालानागीन में जागरूकता कार्यक्रम में मतदाताओं को आसन्न विधानसभा चुनाव 2015 के तहत पांच नवंबर को अधिक से अधिक वोट डालने की अपील की.
इसी क्रम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय अंधासुर कासटोला,उत्क्रमित मध्य विद्यालय टुपामारी मध्य विद्यालय कोचाधामन, उत्क्रमित उच्च विद्यालय हल्दीखोड़ा सहित अन्य विद्यालयों में विद्यालय छात्र-छात्राओं, आंगनबाड़ी सेविका, टोला सेवक, तालीमी मरकज, के स्वयं सेवक शिक्षक, मतदाताओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गयी तथा विद्यालय परिसर में वृक्षा रोपण कार्य क्रम एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किया गया.
इस अवसर पर अब्दुल रसीद अजीज, अबसार आलम, सवीर सरवर, प्रधानाध्यापक नवेद अंजार, देव नारायण मंडल, संजय कुमार मंडल, मो शाहिद, प्रेरक देव नारायण मंडल, संजय कुमार मंडल, मो शाहिद, प्रेरक मो नजम, जाफरानी नाज, जुबेर आलम, बीएलओ राज कुमार राय, प्रमानंद मंडल, मुखिया प्रतिनिधि मनोवर आलम, सभी विकास मित्र, न्याय सचिव, विनोद राय,आंगनबाड़ी सेविका बबीता शर्मा, भारती देवी, इशरत जहां, लतीफुर्रहमान सहित अन्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










