मोबाइल दुकान में चोरी

Published at :05 Oct 2013 11:55 PM (IST)
विज्ञापन
मोबाइल दुकान में चोरी

दुकान के पीछे का चदरा उखाड़ कर चोरों ने दिया घटना को अंजाम फारबिसगंज:शहर के सदर रोड में स्थित दास इलेक्ट्रॉनिक्स नामक प्रतिष्ठान में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया. पीड़ित दुकानदार दुलाल दास ने बताया कि प्रतिदिन की तरह वे शुक्रवार की शाम अपनी दुकान को बंद […]

विज्ञापन

दुकान के पीछे का चदरा उखाड़ कर चोरों ने दिया घटना को अंजाम

फारबिसगंज:शहर के सदर रोड में स्थित दास इलेक्ट्रॉनिक्स नामक प्रतिष्ठान में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया. पीड़ित दुकानदार दुलाल दास ने बताया कि प्रतिदिन की तरह वे शुक्रवार की शाम अपनी दुकान को बंद कर घर गये थे. शनिवार की सुबह दुकान खोलते समय आगे का फाटक खोला तो अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था. उन्होंने बताया कि चोर दुकान के पीछे के चदरा को उखाड़ कर अंदर आये और चोरी की घटना को अंजाम दिया. इस क्रम में चोरों ने नोकिया, कार्बन, लाभा, हाइटेक सहित विभिन्न कंपनियों के 150 पीस कीमती मोबाइल सहित अन्य सामान चुरा लिया. उन्होंने लगभग दो लाख के सामान चोरी होने की बात कही. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ललन पांडेय, सअनि पुरुषोत्तम सिंह, हरेंद्र सिंह सहित अन्य ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित दुकानदार से घटना की जानकारी ली और मामले की छानबीन में जुट गये हैं. इस चोरी की घटना से व्यवसायियों में भय का माहौल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन