ट्रेन से यात्री को नीचे फेंका, घायल

किशनगंज: ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए तैनात जीआरपी जवानों द्वारा शुक्रवार देर रात चलती ट्रेन से एक यात्री को धक्का देकर नीचे फेंक देने का मामला प्रकाश में आया है. शुक्रवार देर रात स्थानीय खगड़ा रेल गुमटी के निकट स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के किनारे घायल अवस्था में एक व्यक्ति को पड़ा […]
किशनगंज: ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए तैनात जीआरपी जवानों द्वारा शुक्रवार देर रात चलती ट्रेन से एक यात्री को धक्का देकर नीचे फेंक देने का मामला प्रकाश में आया है. शुक्रवार देर रात स्थानीय खगड़ा रेल गुमटी के निकट स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के किनारे घायल अवस्था में एक व्यक्ति को पड़ा देख 108 एंबुलेंस सेवा को इसकी जानकारी दी. मौके पर पहुंच एंबुलेंस कर्मियों ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए स्थानीय सदर अस्पताल में भरती कराया. जहां लगभग 55 वर्षीय घायल व्यक्ति ने अस्पताल के रजिस्टर में अपना नाम सुरेश मांझी पिता रामपत मांझी, सिरसा, लालगंज, बैशाली बताया. परंतु सर पर लगी गंभीर चोट के कारण कुछ देर बाद वह अपना याददाश्त खो बैठा. याददाश्त खोने से पूर्व पीड़ित ने एंबुलेंस कर्मियों को बताया कि दुर्घटना के पश्चात असामाजिक तत्वों ने उसके पास से नगद व अन्य सामानों की छिनतई की. वह किस ट्रेन पर सफर कर रहा था इसका पता याददाश्त खो जाने के कारण नहीं चल सका. वहीं सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भरती घायल के दोनों पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गये है. शरीर के अन्य भागों पर भी गंभीर चोटें आयी है. शनिवार को एक अन्य मरीज से मिलने सदर अस्पताल पहुंचे रोगी के परिजनों ने व्यक्ति की पहचान कर उसके वैशाली स्थित परिजनों को घटना से अवगत कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










