झूठा निकला अपहरण का मामला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 May 2015 9:29 AM (IST)
विज्ञापन

किशनगंज . पति द्वारा अपनी ब्यूटी पार्लर संचालिका पत्नी के आचरण पर संदेह कर उसे लगातार शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना का शिकार बनाये जाने के बाद पत्नी के घर छोड़ कर अन्यत्र चले जाने तथा पति द्वारा पड़ोस के शादीशुदा व दो बच्चों के पिता के विरुद्ध अपनी पत्नी का अपहरण कर लेने के मामले […]
विज्ञापन
किशनगंज . पति द्वारा अपनी ब्यूटी पार्लर संचालिका पत्नी के आचरण पर संदेह कर उसे लगातार शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना का शिकार बनाये जाने के बाद पत्नी के घर छोड़ कर अन्यत्र चले जाने तथा पति द्वारा पड़ोस के शादीशुदा व दो बच्चों के पिता के विरुद्ध अपनी पत्नी का अपहरण कर लेने के मामले का पटाक्षेप उस वक्त हो गया जब पीड़िता स्वयं थाने जा पहुंची और पुलिस के समक्ष सच्चई बयान किया. घटना जिले के पौआखाली थाना क्षेत्र की है.
पुलिस ने मामले की सत्यता की जांच के लिए सोमवार को उसे 164 के बयान व चिकित्सीय जांच के लिए किशनगंज भेज दिया. जहां पीड़िता ने खुद के अपहरण की बात को बेबुनियाद बताते हुए मामले के आरोपी कार्तिक दास पिता बाबू लाल एलआरपी चौक निवासी को भी बेकसुर बताया. उसने बताया कि पति की प्रताड़ना से तंग आकर वह ठाकुरगंज स्थित अपने सहेली के घर चली गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










