बच्च चोरी मामला: प्रखंडों से गायब एक दर्जन बच्चे का सुराग मिला, गिरोह की सरगना गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 May 2015 9:29 AM (IST)
विज्ञापन

किशनगंज: जिले की कोढ़ोबाड़ी पुलिस ने हाल के दिनों में जिले के विभिन्न स्थानों से मानव व्यापार के उद्देश्य से बच्चों को गायब करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. इस आशय की जानकारी संवाददाता सम्मेलन के दौरान पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन ने देते हुए बताया कि गिरोह का सशक्त […]
विज्ञापन
किशनगंज: जिले की कोढ़ोबाड़ी पुलिस ने हाल के दिनों में जिले के विभिन्न स्थानों से मानव व्यापार के उद्देश्य से बच्चों को गायब करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. इस आशय की जानकारी संवाददाता सम्मेलन के दौरान पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन ने देते हुए बताया कि गिरोह का सशक्त नेटवर्क विगत कई दिनों से इलाके में काम कर रहा था.
गिरोह का मास्टर माइंड हरेंद्र भारती पिता खेटु राम, केतर खादा कुशिनगर उत्तर प्रदेश निवासी ने इलाके के गरीब व अशिक्षित बच्चों को अपने जाल में फंसाने के लिए कोढ़ोबाड़ी, झांटीटोला निवासी गुलाबी मरांडी से कथित तौर पर ब्याह रचा लिया था.
गुलाबी गरीब परिवार के छोटे-छोटे बच्चों को ऊंची तनख्वाह का लालच देती थी और उन्हें हरेंद्र भारती अपने झांसे में लेकर उत्तर प्रदेश चला जाता था. जहां इन छोटे बच्चों को बंधक बना कर उनसे हाड़तोड़ मेहनत-मजदूरी करायी जाती थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










