फिलहाल बीएलओ का काम देखेंगे जविप्र विक्रेता

पोठिया: एक माह पूर्व भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एक आदेश जारी कर मतदाता के लिपिक पर आधार कार्ड का नंबर, मोबाइल नंबर तथा इमेल नंबर अंकित करने की बात कही गयी थी, पर समय-सीमा समाप्त होने को है और कार्य प्रारंभ भी नहीं हो सका है. जिस कारण सरकार के साथ प्रशासन भी घेरे में […]
इन सारी बातों को लेकर एसडीओ श्री दास जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को डाटा कलेक्शन की जिम्मेवारी सौंपी है. जिसमें इंदिरा आवास सहायक, विकास मित्र, किसान सलाहकार को सहयोग करने की बातें कही. वहीं प्रत्येक डीलरों से एक सौ डाटा की मांग की गई है. साथ ही 15 तारीख के अंदर करय पूर्ण कर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को सौंपे जाने की बातें कही.
प्रखंड मुख्यालय स्थित अतिथि कक्ष में रविवार को प्रखंड क्षेत्र में संचालित जन वितरण प्रणाली के दुकानदार, विकास मित्र, इंदिरा आवास सहायक तथा किसान सलाहकारों की बैठक एसडीओ महेश कुमार दास की अध्यक्षता में हुई. बैठक में श्री दास ने किसान सलाहकारों, एसएमएस की क्षतिपूर्ति कार्य अच्छे ढंग से करने के लिए उनकी हौसला भी अफजाई की. आगे उन्होंने बताया कि बीते एक माह से शिक्षकों के हड़ताल पर चले जाने से यह समस्या उत्पन्न हुई है.
बीएलओ को यह कार्य करने के लिए एक माह का समय दिया गया था पर आप सभी को यह कार्य पांच दिनों के अंदर पूरा करना है. बैठक में सभी डीलरों को फार्म उपलब्ध करा दिया गया. इस मौके पर बीडीओ ओम प्रकाश, प्रखंड के सभी डीलर, किसान सलाहकार, इंदिरा आवास सहायक, विकास मित्र मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










