अग्निपीड़ितों को दी राहत सामग्री

किशनगंज: जिला राजद शिष्टमंडल ने दौला पंचायत के मंझोक गांव का दौरा किया और अगलगी में पीड़ित परिवारों से मुलाकात की. जिला युवा राजद जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पप्पू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवारों से बातचीत की. इस बाबत जानकारी देते हुए युवा राजद जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पप्पू ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री […]
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि घटना में नौ परिवार पीड़ित हैं तथा उन्हें सहायता की आवश्यकता है. श्री पप्पू ने जिला प्रशासन से अविलंब पीड़ित परिवारों को प्लास्टिक तथा अनाज मुहैया कराने की मांग की है. उन्होंने बताया कि अगलगी की इस घटना में पीड़ित परिवारों का आशियाना उजड़ चुका है और उन्हें सर छुपाने के लिए घर की आवश्यकता है.
इसलिए जिला प्रशासन जल्द से जल्द उन्हें इंदिरा आवास उपलब्ध कराये ताकि राहत मिल सके. राजद युवा जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पप्पू ने कहा कि हर प्रखंड में अग्निशमन वाहन की व्यवस्था होनी चाहिए. ताकि समय पर अगिAशमन की गाड़ी पहुंच सके और नुकसान कम हो. इस अवसर पर युवा राजद शिष्टमंडल में सादिक इकबाल, नूर मोहम्मद, बसीर, अताबुल, सुलेमान सहित अन्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










