एटीएम संबंधी जानकारी दूरभाष पर दूसरों को न दें

Published at :05 May 2015 9:40 AM (IST)
विज्ञापन
एटीएम संबंधी जानकारी दूरभाष पर दूसरों को न दें

किशनगंज: खुद को बैंक पदाधिकारी बता कर ग्राहकों से गोपनीय तथ्यों की जानकारी लेकर उनकी गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ कर देने का मामला लगातार सामने आ रहा है. ऐसा नहीं है कि जिले के दूर दराज के ग्रामीण इलाकों के बैंक उपभोक्ता ही इस गिरोह का शिकार बन रहे हैं. शहर में कई लोग […]

विज्ञापन
किशनगंज: खुद को बैंक पदाधिकारी बता कर ग्राहकों से गोपनीय तथ्यों की जानकारी लेकर उनकी गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ कर देने का मामला लगातार सामने आ रहा है. ऐसा नहीं है कि जिले के दूर दराज के ग्रामीण इलाकों के बैंक उपभोक्ता ही इस गिरोह का शिकार बन रहे हैं. शहर में कई लोग भी ठगी के शिकार हो चुके हैं.

शहर के एक चिकित्सक को भी ठगों ने नहीं बख्शा. हाल के दिनों में स्थानीय थाने में दर्ज कांड संख्या 646/14, 395/14 आदि पर गौर करें तो ऐसे मामलों में गिरोह के सदस्य खुद को बैंक का पदाधिकारी बताते हुए उनके एटीएम में खराबी की जानकारी ग्राहकों को देता है तथा जल्द सुधार के लिए उनसे आवश्यक तथ्यों की जानकारी प्राप्त कर बड़ी आसानी ने उनके खून पसीने की गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ कर देते हैं. जबकि किसी भी तरह की जानकारी फोन पर नहीं देना चाहिए.

जागरूकता जरूरी : बीएम
’’बैंक द्वारा ग्राहकों से फोन कर तथ्यों की जानकारी नहीं ली जाती है. जरूरत पर बैंक ग्राहक के साथ सीधा संवाद स्थापित करता है. ऐसी घटनाओं पर विराम लगाने के लिए ग्राहकों का जागरूक होना अति आवश्यक है.
अमित सिंह, शाखा प्रबंधक
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन